{"_id":"614776eb8ebc3e69ac7c090a","slug":"junior-doctors-and-ward-boy-beat-up-timadar-couple-in-hallet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में तीमारदार दंपती को जूनियर डॉक्टरों और वार्ड ब्वॉय ने पीटा, महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में तीमारदार दंपती को जूनियर डॉक्टरों और वार्ड ब्वॉय ने पीटा, महिला बेहोश
Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
सार
इंस्पेक्टर स्वरूपनगर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में डॉ. विनय, डॉ. फहद व दो वार्ड ब्वॉय पर मारपीट, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैलट में रविवार सुबह जूनियर डॉक्टरों और वार्ड ब्वॉय ने मिलकर तीमारदार दंपती पर हमला कर दिया। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। जूनियर डॉक्टरों के डर की वजह से किसी ने बीच बचाव तक नहीं किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती का मेडिकल कराया है।
स्वरूपनगर थाने में दो डॉक्टरों व दो वार्ड ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रायपुरवा देवनगर निवासी कमल शर्मा ने चार दिन पहले पिता रामगुलाम को वार्ड नंबर 14 के बेड नंबर 20 पर भर्ती कराया था। उनके सिर में क्लॉटिंग हो गई थी। जिसकी वजह से वह कोमा में थे।
उनको ऑक्सीजन लगाई गई थी। कई बार वह मास्क हटा दे रहे थे। कमल के मुताबिक रविवार सुबह देखा कि मास्क हटा हुआ है। तब उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ से मास्क लगाने के लिए कहा। आरोप है कि डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने कहा कि लगातार ये नाटक देख रहे हैं।

तुम्हारा नौकर नहीं हूं जो बार-बार यही करता रहूंगा। इसी बात को लेकर दानों तरफ से विवाद शुरू हुआ। अचानक कमल और उनकी पत्नी शकुंतला को पीटना शुरू कर दिया गया। शकुंतला बेहोश भी हो गईं। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में डॉ. विनय, डॉ. फहद व दो वार्ड ब्वॉय पर मारपीट, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्राचार्य बोले... मारपीट नहीं, कहासुनी हुई
मामले की जानकारी पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मेडिसिन विभाग के वार्ड 14 पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि रोगी को ब्रेन हैमरेज हुआ है। वह बार-बार खाने की नली निकाल दे रहा है। नली डालने को लेकर वार्ड ब्वॉय से विवाद हुआ था। दावा किया कि मारपीट नहीं, बल्कि कहासुनी हुई थी। मरीज के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।