फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Junior doctor said, hospital management should file FIR

Kanpur News: जूनियर डॉक्टर बोले, अस्पताल प्रबंधन कराए एफआईआर

Wed, 08 Oct 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Junior doctor said, hospital management should file FIR
कानपुर। मेडिसिन वार्ड 13 में नर्स का कॉलर पकड़ने और झगड़े के मामले में एक जूनियर डॉक्टर के नाम से एफआईआर कराई गई है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मामला अस्पताल का है तो प्रबंधन की ओर से एफआईआर कराई जानी चाहिए। इसमें वादी अगर छात्र को बना दिया गया तो उसकी पढ़ाई बाधित होगी। इस संबंध में मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने हैलट इमरजेंसी में बैठक की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को समस्या बताई।
विज्ञापन


स्वरूपनगर थाने में नर्स और जूनियर डॉक्टरों से झगड़ा करने के मामले में जूनियर डॉ. कौशल किशोर सिंह की ओर से एफआईआर कराई गई। झगड़ा स्टाफ नर्स सुधा के साथ हुआ था। डॉ. कौशल ने घटनाक्रम की लिखित सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी। उसी पर एफआईआर करा दी गई। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मामला अस्पताल का है। संस्था की ओर से एफआईआर होनी चाहिए। बाद में जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य डॉ. काला ने आश्वासन दिया कि किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि जूनियर डॉक्टर काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीनियर भी राउंड ले रहे हैं। किसी रोगी को दिक्कत नहीं है। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि बैठक के दौरान वे दो-दो साथियों को वार्ड में भर्ती रोगियों की जिम्मेदारी देकर आए थे। आधा घंटे बैठक के बाद सब अपने काम पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed