फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   June 2011 issue of indecency kesco MD

विधायक सोलंकी को राहत देने की तैयारी

Tue, 05 May 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 05 May 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
June 2011 issue of indecency kesco MD
इरफान सोलंकी के खिलाफ चल रहे तत्कालीन केस्को एमडी से अभद्रता के मुकदमे की वापसी पर राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी है। शासन भी मुकदमा वापस लेने को कई बार डीएम को पत्र भेज चुका था। अब राज्यपाल की सहमति का पत्र आने के बाद मुकदमा वापसी की फाइल फिर निकाली गई है।
विज्ञापन


अभियोजन की लिखा-पढ़ी शुरू हो गई है। इसके पहले भी पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल और सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चला तिरंगा केक काटने का मुकदमा वापस लिया जा चुका है। तत्कालीन केस्को एमडी रितू माहेश्वरी की तरफ से अधिशासी अभियंता तकनीकी एकेएस चौहान ने ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि 15 जून 2011 को सपा विधायक इरफान सोलंकी और नगर सचिव मो. हसन रूमी करीब 20-25 अज्ञात लोगों के साथ आए। इन लोगों ने गेट मैन से लेकर केस्को एमडी के कक्ष तक मिले सभी लोगों को धकियाया, अभद्रता की और जान-माल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट शांति भंग करने, धमकी देकर अपमानित करने, जान-माल की धमकी देने, लोक सेवक पर हमला करने और बलवा (धारा 504, 506, 353, 147) में दर्ज हुई थी। यह मामला सीएमएम कोर्ट में चल रहा है। शासन ने पिछले दिनों इस मुकदमा वापसी पर कई पत्र भेजकर डीएम और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी।

इस पर यहां से भेजी गई रिपोर्ट में अभियोजन ने कहा था कि मुकदमे में पर्याप्त सबूत हैं। इसलिए मुकदमा वापसी का विरोध किया जाता है। अब फिर से डीएम के नाम शासन का पत्र आया है। इसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने मुकदमा वापसी पर सहमति दे दी है। इसलिए अभियोजन मुकदमा वापसी की कार्यवाही करे।


यह पत्र मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में रखी इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा वापसी की फाइल फिर से चल पड़ी है। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि शासन का पत्र और फाइल अभियोजन अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed