{"_id":"6ae6199bc7a23e94c303257b","slug":"journey-from-kanpur-to-delhi-now-takes-just-5-hours-and-25-minutes-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर से दिल्ली का सफर अब महज 5 घंटे 25 मिनट में, वंदे भारत स्लीपर का नियमित संचालन दो नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर से दिल्ली का सफर अब महज 5 घंटे 25 मिनट में, वंदे भारत स्लीपर का नियमित संचालन दो नवंबर से
Sat, 31 Oct 2026 10:17 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:17 PM IST
सार
उद्घाटन स्पेशल 48 मिनट की देरी से पहुंची। सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन दिल्ली रवाना हुई। 33 यात्रियों ने कानपुर में सफर का समापन किया।
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली के लिए चली वंदे भारत स्लीपर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
अब शहर से दिल्ली और वाराणसी जाने वालों के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिल गई है। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच शनिवार को दाैड़ी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन दो नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन रात 12:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 12:45 बजे रवाना होगी। यानी कानपुर से दिल्ली पहुंचने में करीब पांच घंटे 25 मिनट लगेंगे।
शनिवार को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 8:05 बजे के बजाय 45 मिनट की देरी से रात 8:48 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। सात मिनट के ठहराव के बाद रात 8:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन के स्वागत के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, राकेश सचान, एमएलसी सुनील विश्नोई, विधायक मोहम्मद हसन रूमी और डीआरएम दीपक कुमार व उपमुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस दाैरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
रेलवे के मुताबिक, उद्घाटन स्पेशल में कुल 283 यात्री सवार थे। कानपुर सेंट्रल पर 33 यात्री उतरे। ट्रेन से सफर करने वाले प्रयागराज के इन्फ्लुएंसर राहुल सिंह ने बताया कि यात्रा का अनुभव अच्छा रहा। खाना भी अच्छा था और ट्रेन में सफर के दौरान आरामदायक महसूस हुआ। वह ट्रेन के अनुभव और जानकारी के लिए इसमें सवार हुए थे। अब दूसरी ट्रेन से प्रयागराज लौटेंगे।
सप्ताह में छह दिन दाैड़ेगी
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 27421 वाराणसी-नई दिल्ली शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर रात 12:40 बजे पहुंचकर 12:45 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होगी। 16 कोच वाली ट्रेन में एक एसी प्रथम श्रेणी, चार एसी द्वितीय श्रेणी और 11 एसी तृतीय श्रेणी हैं।