फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jobs 1572, applicants came only 1248, trends are down due to non-arrival of big companies and low salary

नौकरियां 1572, आवेदक आए केवल 1248, बड़ी कंपनियों के न आने और वेतन कम होने से रुझान कम

Sat, 23 Jan 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Jobs 1572, applicants came only 1248, trends are down due to non-arrival of big companies and low salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बड़ी कंपनियों के न आने, वेतन-मानदेय कम होने से अभ्यर्थियों का रुझान कम रहा। 1572 युवाओं के लिए नौकरियां थीं पर केवल 1248 आवेदक ही यहां पहुंचे।
विज्ञापन


248 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। तीन कंपनियां नहीं आईं। उन्होंने आवेदकों के ऑनलाइन साक्षात्कार करके रिजल्ट जारी करने की बात कही है। मेले की शुरुआत उप्र कामगार और श्रमिक सेवायोजन एवं रोजगार आयोग के सदस्य प्रबल प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन

सहायक रोजगार सहायता अधिकारी इतिशा जैन ने बताया कि श्रेया इंटरप्राइजेज ने सात, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजीज ने 14, शिवांगनी लॉजिस्टिक ने 42, एसबीआई लाइफ ने 40, सायनर्जी कंसल्टेंट लिमिटेड ने 20, पुखराज हेल्थ केयर ने 21, प्रीविलेज पीपुल्स ने 84 और तिकोना इंफीनेट ने 19 प्रतिभागियों का चयन किया है।

चयनितों को 8500 से 12 हजार रुपये वेतन या मानदेय दिया जाएगा। वहीं, मेले में कानपुर व लखनऊ मंडल के डिप्टी डायरेक्टर आरएस भारती, सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी, आदर्श कुमार, अजय शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, कार्तिकेय आदि मौजूद रहे।

दूसरे शहर जाने के लिए भी तैयार
कोरोना के चलते नौकरी गंवाने वाले शहर से दूर की भी नौकरी करने को तैयार थे। इसमें कई महिला अभ्यर्थी भी थीं। लखनऊ, नोएडा की कंपनियों के लिए तमाम लोगों ने आवेदन किया था। वहीं, अपने विषय में जानकारी न होने के कारण तमाम युवा नौकरी पाने से वंचित रह गए। कई अभ्यर्थी जो आईटीआई पास थे, पुर्जों के नाम या उनके काम की जानकारी नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed