फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JK Group's joint venture Newmash Labs faces fraud of Rs 85 crore, FIR against co-director

Kanpur News: जेके समूह के संयुक्त उद्यम न्यूमैश लैब्स के साथ 85 करोड़ की धोखाधड़ी, सह निदेशक पर एफआईआर

Thu, 19 Jun 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
JK Group's joint venture Newmash Labs faces fraud of Rs 85 crore, FIR against co-director
कानपुर। फीलखाना पुलिस ने जेके समूह की कंपनी न्यूमेश लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सह निदेशक आनंद प्रकाशम पर धन का दुरुपयोग, धोखाधड़ी, जालसाजी, झूठे दस्तावेज बनाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई कंपनी के निदेशक पार्थो कर की शिकायत पर हुई है। उनके मुताबिक आनंद प्रकाशम द्वारा कंपनी को 85 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाए जाने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीडी रोड कमला टावर निवासी पार्थो कर के मुताबिक न्यूमेश की स्थापना वर्ष 2021 में जेके इंटरप्राइजेट लिमिटेड और एडिटिव 3डी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी। एडिटिव 3डी प्राइवेट लिमिटेड ईओएस पीटीई लिमिटेड सिंगापुर से संबद्ध है। उस समय आनंद प्रकाशम की ईओएस जर्मनी के साथ लंबी साझेदारी थी और उसने स्वयं को यूएस जर्मनी का भारत प्रमुख बताया था। निदेशक के मुताबिक आनंद प्रकाशम ने बताया था कि ईओएस जर्मनी न्यूमेश में प्रत्यक्ष शेयरधारक नहीं बनना चाहती थी। इसलिए ईओएस सिंगापुर के जरिए एडिटिव थ्रीडी पीटीआई लिमिटेड को संयुक्त उद्यम में जोड़ा गया।
विज्ञापन

श्री पार्थो के मुताबिक जनवरी 2025 में उन्हें कंपनी के लेनदेन में कुछ अनियमितताएं मिलीं। जांच में उन्हें पता चला कि आनंद प्रकाशम ने विक्रेता भुगतान के बहाने कंपनी से धन निकाला और भुगतान से संबंधित फर्जी रसीदें जमा कराईं। वास्तविकता में विक्रेताओं को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया। इस वजह से कंपनी को 85 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। निदेशक के मुताबिक मामले को कई बार आंतरिक रूप से सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आनंद प्रकाशम ने चर्चा करने से बचता रहा। साथ ही उसने उनके परिवार ने कंपनी और अन्य पदाधिकारियों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। अब अप्रैल 2025 से अनुपलब्ध हैं। ऐसे में उनका फरार होना प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री पार्थो के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ईओएस जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि उन्होंने आनंद प्रकाशम को भारत में अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर के लिए नियुक्त नहीं किया था। उनके लगाए गए कुछ ग्राहक भुगतान करने में विफल रहे, जबकि उन्होंने न्यूमेश से सेवाएं और मशीनें प्राप्त कर ली थीं। फीलखाना थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में निदेशक पार्थो कर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed