{"_id":"605047dd22e0c912680da0da","slug":"jk-cotton-mill-wall-collapses-four-injured-including-two-innocent-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जेके कॉटन मिल की दीवार ढही, दो मासूम भाइयों समेत चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जेके कॉटन मिल की दीवार ढही, दो मासूम भाइयों समेत चार घायल
Tue, 16 Mar 2021 11:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
जेके कॉटन मिल की दीवार ढही
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जेके कॉटन मिल की जर्जर दीवार सोमवार देर शाम भरभरा कर ढह गई। मलबे के चपेट में आने से दो मासूम भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वर्ष 2015 सेे बंद पड़ी जेेके कॉटन मिल की 12 फीट ऊंची और 30 फीट लंबी दीवार सोमवार रात करीब नौ बजे भरभराकर कर शराब मिल की हाता की तरफ गिर गई। इसके चपेट में आने से पीरोड पर पान की दुकान लगाने वाले संजय गुप्ता की पत्नी प्रियंका और उनका बेटे हिमांशु (9) को सिर, बेटे कन्हैया (7) के हाथ में चोट आई है।
दो साल का बेटा अर्पित बाल-बाल बच गया। साथ ही कालपी रोड पर फल का ठेला लगाने वाले सदानंद सविता की पत्नी रीता देवी के भी सिर में चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय, सदानंद के अलावा उनके भाई नित्यानंद का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंचे विधायक इरफान सोलंकी की सीओ सीसामऊ निशांक शर्मा से भी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विधायक ने सीओ से अभद्र भाषा में बात की थी।