फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jharkhand's team deployed to keep an eye on the violators

भितरघातियों पर नजर रखने के लिए लगाई झारखंड की टीम

Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand's team deployed to keep an eye on the violators
झारखंड से आई महिला मोर्चा की टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। महिला मतदाताओं को जागरूक करने और भितरघातियों पर नजर रखने के लिए भाजपा ने झारखंड महिला मोर्चा की टीम को लगाया। यह टीम 20 दिन तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क कर महिलाओं को जागरूक किया। इसके साथ ही भितरघात करने वाले नेताओं पर भी नजर रखी। पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजेंगी।
विज्ञापन

भाजपा ने झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, अनुसूचित मोर्चा की गीता बालमुचु, सदस्य लक्ष्मी कुमारी, ऊषा मखरिया व सोनी हेमरम को जिले में महिला मतदाताओं को जागरुक करने के लिए लगाया था। 20 दिन तक टीम जिले में रही। यह टीम गुरुवार को वापस लौट गई। टीम के सदस्य अकबरपुर रनियां, सिकंदरा, भोगनीपुर व रसूलाबाद क्षेत्र में सक्रिय रहे। पदाधिकारियों ने महिला मतदाताओं को जागरूक किया। उन्हें पार्टी की उपलब्धियां बताई। साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित किया। वहीं, टीम ने ये भी नजर रखी कि पार्टी प्रत्याशियों के साथ भितरघात कौन कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने जिले के दो विधायकों के टिकट काट दिए हैं। उनकी जगह उनकी बिरादरी के दूसरे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले में भितरघात करने वालों पर नजर रखने के लिए झारखंड की विशेष टीम लगाई थी। पार्टी के जिले के कद्दावर नेता व सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निवर्तमान विधायक समेत महत्वपूर्ण नेताओं की गतिविधियां को देखा। कौन कितना चुनाव में सक्रिय है। टीम ये भी नोटिस किया। ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज किए जो आपसी मतभेद के चलते प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed