{"_id":"6402f4793ef31a64b20b07c6","slug":"jehanabad-police-station-chief-punishment-who-involved-in-breaking-mlas-leg-got-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विधायक की टांग तोड़ने में शामिल जहानाबाद थानाध्यक्ष को मिली सजा, विधानसभा के कटघरे में हुए खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधायक की टांग तोड़ने में शामिल जहानाबाद थानाध्यक्ष को मिली सजा, विधानसभा के कटघरे में हुए खड़े
Sat, 04 Mar 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:09 PM IST
सार
कानपुर के भाजपा विधायक सलिल विश्नोई को 19 साल पहले पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान पीटा था। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने तत्कालीन पुलिस कर्मियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी माना है। इन्हें विधानसभा में शुक्रवार को सजा के लिए बुलाया गया। मामले में आरोपी जहानाबाद थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी पहुंचे। बाकी के साथ थानाध्यक्ष को भी एक दिन की सजा भुगतनी पड़ी।
विज्ञापन
सलिल विश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विधायक की टांग तोड़ने के मामले में वर्तमान में जहानाबाद थानाध्यक्ष के पद पर तैनात विनोद मिश्रा सजा के भागीदार बने हैं। उन्हें भी विधानसभा के लॉकअप में रखा गया। उनकी जगह पर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कटियार चार्ज पर रहे।
कानपुर के भाजपा विधायक सलिल विश्नोई को 19 साल पहले पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान पीटा था। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने तत्कालीन पुलिस कर्मियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी माना है। इन्हें विधानसभा में शुक्रवार को सजा के लिए बुलाया गया।
मामले में आरोपी जहानाबाद थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी पहुंचे। बाकी के साथ थानाध्यक्ष को भी एक दिन की सजा भुगतनी पड़ी। इन सभी ने राजकीय कार्यों के लिए जाने अंजाने में गलती के लिए अध्यक्ष, सभी सदस्यों और सलिल विश्नोई से क्षमा मांगी है।
विज्ञापन
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सदन से उदारता दिखाने की अपील की। इसके बाद भी एक दिन का साधारण कारावास की सजा सुनाई गई और विधानसभा के लॉकअप में रखा गया। जिले में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा का कार्यकाल करीब चार साल का है।

शहर कोतवाली में जेल चौकी प्रभारी रहे। इसके बाद करीब तीन साल लगातार स्वॉट टीम प्रभारी रहे। करीब छह माह से थानाध्यक्ष जहानाबाद हैं। तैनाती के दौरान गुडवर्क की श्रेणी में अव्वल साबित हुए। सजा पाने वालों में तत्कालीन सीओ अब्दुल समद आईएएस बनने के बाद जिले में एडीएम पद पर भी तैनात थे।
वर्तमान में सीओ ऋषिकांत शुक्ला भी जिले में बतौर इंस्पेक्टर 2014 में तैनात हुए थे। शहर कोतवाल, थरियांव, हथगाम थाने और स्वाट टीम प्रभारी के पदों पर तैनात रहे हैं। ऋषिकांत तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।