फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Main Result: Medical stream student Utkarsh scores 98.83 percentile in JEE Main

JEE Main Result 2025: मेडिकल स्ट्रीम के छात्र उत्कर्ष ने जेईई मेन में हासिल किया 98.83 पर्सेंटाइल

Sat, 19 Apr 2025 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 10:06 PM IST
सार

जेईई मेन 2025 में कानपुर के उत्कर्ष ने 98.83 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। छात्र उत्कर्ष ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
JEE Main Result: Medical stream student Utkarsh scores 98.83 percentile in JEE Main
JEE Main - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदानगर निवासी दिल्ली पब्लिक स्कूल आजादनगर के 12वीं के छात्र उत्कर्ष झा ने मेडिकल स्ट्रीम की तैयारी करते हुए भी जेईई मेन में 98.83 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उत्कर्ष ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहे हैं। 11वीं और 12वीं में गणित विषय नहीं लिया, फिर भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जेईई मेन में हिस्सा लिया और ऑल इंडिया में 18015 वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने फिजिक्स में 99.64, केमिस्ट्री में 99.35 पर्सेंटाइल और गणित में 71.13 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। उनके पिता अमिताभ रजत झा इंजीनियर और मां साधना रजत अर्थशास्त्र में परास्नातक हैं। उत्कर्ष के बड़े भाई हर्ष झा ने भी 2023 में नीट और जेईई दोनों परीक्षाएं पास की। वह वर्तमान में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन


जेईई मेन में गेल उत्कर्ष के 97 छात्र हुए सफल
गेल (इंडिया) की पहल गेल उत्कर्ष के कानपुर केंद्र का जेईई मेन का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। यहां के 100 में से 97 छात्रों ने सफलता हासिल की है। गेल उत्कर्ष के सहयोग से बच्चों को 11 महीने की निशुल्क आवासीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जाता है। परियोजना में हर वर्ष 100 छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से लिखित परीक्षाओं और आर्थिक मानकों पर आधारित होता है। इसके लिए आवेदक छात्र की पारिवारिक आय चार लाख रुपये वार्षिक से कम होनी चाहिए। आगामी वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


जेईई एक्सपर्ट के छह छात्रों को मिले 99 पर्सेंटाइल से अधिक
जेईई मेन 2025 की परीक्षा में जेईई एक्सपर्ट के क्लास रूम प्रोग्राम के छात्रों ने संस्थान का नाम रोशन किया। यहां के 132 छात्रों में से 41 ने परीक्षा पास की है। छात्र शाश्वत अग्रवाल ने 99.68, सक्षम पांडेय ने 99.59, लक्ष्य सिंह ने 99.50, अनंत शुक्ला ने 99.37, अनिका सचान ने 99.32, लेशन कृष्णन ने 99.29 पर्सेंटाइल अर्जित कर संस्थान का मान बढ़ाया है। संस्थान के अन्य छात्र कार्तिक एस, तोतिनी राय चौधरी, अभिरत्ना वाजपेयी, वंश अग्रवाल, मधुर श्रीवास्तव, कुशाग्र, सरल सचान, अंशिका यादव एवं अनवेशा भारद्वाज ने भी शानदार प्रर्दशन किया। शाखा प्रबंधक संदीप सिंह यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जेईई एक्सपर्ट का रिजल्ट कानपुर शहर में बेहतर है। संस्थान के निदेशक मनोज शर्मा एवं फतेह वर्मा ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed