ज्वाइन एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड के परिणाम आज इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणाम अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर चेक कर सकते हैं। एग्जाम के अॉल इंडिया रैंक भी आज ही जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में पंचकुला के प्रणव गोयल ने इस वर्ष टॉप किया है। प्रणव ने 360 में से 337 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर कोटा के साहिल जैन और तीसरे नंबर दिल्ली के कैलाश गुप्ता टॉपर रहे। वहीं महिलाअों में कोटा की मीनल पारख ने अॉल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।
ज्वाइन एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड की परीक्षाएं 20 मई को आयोजित कराई गयी थी।
जेईई एडवांस परीक्षा क्लियर करने वाले कुल छात्रों की संख्या 16062 है जबकि छात्राअों की संख्या 2076 है। अॉनलाइन और अॉफलाइन मोड पर परीक्षा में कुल 11,35,084 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था।
एेसे देखे रिजल्ट
CBSE JEE की अाधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर लॉगिन करें। यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। पेज पर फॉर्म में मांगी गयी जानकारियां भरें। फिर सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।