फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Advanced Result 2019 Himanshu from Banda got Second Rank in All India

JEE Advanced Result 2019: बांदा के हिमांशु को ऑल इंडिया सेकेंड रैंक, पढ़िए सफलता की कहानी

Fri, 14 Jun 2019 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced Result 2019 Himanshu from Banda got Second Rank in All India
जेईई एडवांस्ड 2019 - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 के परिणाम जारी हो गए हैं। बांदा-चित्रकूट कर्वी निवासी हिमांशु गौरव सिंह ने ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की है। हिमांशु दिल्ली जोन के टॉपर भी हैं। वह कई ओलंपियाड जीत चुके हैं। हिमांशु ने इसी साल गोरखपुर के एकेडमिक हाइट्स स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के टॉपर हैं। फिजिक्स ओलंपियाड में आठवां स्थान मिला था। रीजनल मैथ ओलंपियाड भी टॉप कर चुके हैं। दसवीं में हिमांशु ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। हिमांशु बताते हैं कि वह आईआईटी बांबे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कैटेगरी टॉपर्स
 
कैटेगरी नाम रैंक शहर
जनरल कार्तिकेय गुप्ता 01 बल्लारपुर
जनरल हिमांशु गौरव सिंह 02 बांदा-चित्रकूट
जनरल अर्चित बूबना 03 नई दिल्ली
जनरल-ईडब्ल्यूएस चंद्रशेखर एसएस हेथहाव्या 01 माधापुर
ओबीसी एनसीएल हिमांशु गौरव सिंह 01 इलाहाबाद
एससी संबित बेहरा 01 भुवनेश्वर
एसटी पीयूष राज 01 जयपुर
जनरल-पीडब्ल्यूडी सुमित जैन 01 सतना
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी दसारी राजेश 01 गांधीनगर
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी वेदांत दीपक 01 नागपुर
एससी-पीडब्ल्यूडी आर्यन कुमार 01 कानपुर
एसटी-पीडब्ल्यूडी धनंजय सपावत 01 कोटा



ये हैं जोनल टॉपर्स
     
जोन   टॉपर    रैंक
आईआईटी बॉम्बे  गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश  01
आईआईटी दिल्ली हिमांशु गौरव सिंह  02
आईआईटी गुवाहाटी    प्रदीप्ता पराग बोरा  28
आईआईटी कानपुर ध्रुव अरोड़ा 24
आईआईटी खड़गपुर   गुडीपति अनिकेत 29
आईआईटी हैदराबाद   गिल्लेल्ला आकाश रेड्डी 04
आईआईटी रूड़की जयेश सिंगला 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed