{"_id":"610ed6218ebc3e7b9e0a7cb7","slug":"jcb-to-remove-encroachment-stir-kanpur-news-knp6449428187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए चली जेसीबी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए चली जेसीबी, हड़कंप
विज्ञापन
हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए नगर के पश्चिमी बाईपास पर उत्तर दिशा में अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीन चली। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लकड़ी के खोखे और टिन की दुकानों को हटा दिया गया।
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने शनिवार शाम कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर पश्चिमी बाईपास पर पहुंच गए। यहां से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अस्थायी दुकानदार अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालने लगे। लकड़ी के खोखों व टिन की दुकानों को हटा दिया गया। फुटपाथ को खोद कर सीमांकन किया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए हाईवे के किनारे भीड़ लग गई। बाईपास के दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
इस संबंध में कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के प्रोजेक्टर मैनेजर राजेश उपाध्याय ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। कुछ दुकानदारों ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन बाद फिर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।