फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jawahar navodaya vidyalaya letter is viral boys alleged on girls for teasing

छेड़ती हैं लड़कियां: रसगुल्ला-डामर कहकर चिढ़ाती हैं, वायरल हो रहा प्राचार्य को लिखा छात्रों का पत्र

Wed, 11 May 2022 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 May 2022 05:35 PM IST
सार

अभी तक स्कूल हो या सड़क लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन औरैया में वायरल एक पत्र से मामला उलट गया है। यहां लड़कियों से परेशान होकर छात्रों ने गुरुजी को पत्र लिखा है, जो इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
jawahar navodaya vidyalaya letter is viral boys alleged on girls for teasing
छात्रों द्वारा प्राचार्य को लिखा गया पत्र वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर औरैया जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय मंगलवार को सुर्खियों में रहा। मामला कक्षा सात की लड़कियों द्वारा सहपाठी छात्रों को रसगुल्ला और डामर नाम से चिढ़ाए जाने का था। इस मामले में छात्रों ने प्राचार्य को पत्र लिखकर मांग रखी कि छात्राएं माफी मांगें। पत्र वायरल होने पर प्राचार्य ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


तैयापुर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का एक पत्र सोमवार शाम ट्विटर पर जमकर वायरल हुआ। प्राचार्य को संबोधित पत्र में लिखा है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र हैं। हम लोगों को सहपाठी छात्राएं डामर, रसगुल्ला, लल्ला व पागल के नामों से पुकारती हैं। लड़कियां कक्षा में शोर मचाकर गाना गाती हैं और डायलॉग बाजी भी करतीं हैं। पत्र में शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे हैं। यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।     
विज्ञापन

दो माह पहले का है मामला, आज मिली जानकारी 
नवोदय विद्यालय तैयापुर के प्राचार्य डॉ.संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्हें पत्र के बारे में वायरल होने के बाद जानकारी मिली कि मामला दो माह पुराना है। तब छात्रों की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन रितु नंदी, क्लास टीचर बसंत लाल, काउंसलर असद व चांद बीबी ने छात्र छात्राओं की काउंसलिंग कर मामला समाप्त कर दिया था। उस समय न तो उनके पास छात्र आए और न ही स्कूल के स्टाफ ने ही जानकारी दी। मंगलवार को कई स्थानों से फोन आने पर जानकारी मिली तो वार्डन, क्लास टीचर एवं काउंसलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिरकार उन्हें इस घटना से अवगत क्यों नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed