{"_id":"5884c59a4f1c1b632af008a7","slug":"january-24-will-be-nomination-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 24 जनवरी से शुरू होंगे नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 24 जनवरी से शुरू होंगे नामांकन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन मंगलवार (24 जनवरी) से शुरू हो रहे हैं। इसकी सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। नामांकन के लिए अलग-अलग अधिकारियों की कोर्ट के आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने अलग-अलग कोर्ट में जाकर तैयारियां का निरीक्षण भी किया।
बड़ा चौराहा की तरफ से नामांकन जुलूस लेकर आने वाले प्रत्याशियों को पैराडाइज होटल चौराहे पर रोका जाएगा। वाहनों को जीएनके स्कूल की पार्किंग में खड़ा कराने की व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी और प्रस्तावक पैदल ही नामांकन स्थल पहुंचेंगे। वीआईपी रोड की तरफ से आने वाले जुलूस को सरसैया घाट चौराहे पर रोका जाएगा। वहीं वाहनों की पार्किंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बना दिए गए हैं। 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन होंगे। यह सिलसिला 31 जनवरी तक चलेगा।
यहां होंगे नामांकन
सदर तहसील: बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कराएंगे नामांकन।
सिटी मजिस्ट्रेट: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन।
एसीएम-1: किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कराएंगे नामांकन।
एमसीएम-2: कैंट विधानसभा क्षेत्र के नामांकन।
एसीएम-3: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कराएंगे नामांकन।
एसीएम-4: आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन होंगे।
एसीएम-5: घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।
एसीएम-6: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन।
एसीएम-7: गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी करा सकेंगे नामांकन।
पांच दिन में पूरी होगी नामांकन प्रक्रिया
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पांच दिन में पूरी की जाएगी। इसकी शुरुआत 24 जनवरी से होगी। 25, 27, 30 और 31 जनवरी को नामांकन होंगे।
तीन दिन नहीं होंगे नामांकन
राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से 26 जनवरी को नामांकन नहीं होंगे। 28 जनवरी को महीने का अंतिम शनिवार और 29 जनवरी को रविवार है। इस कारण इन तारीखों पर भी नामांकन नहीं होंगे।
विज्ञापन
जांच दो और नाम वापसी चार फरवरी को
नामांकन फार्मों की जांच दो फरवरी को होगी। चार फरवरी को नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। 19 फरवरी को यहां मतदान है। नतीजे एक साथ 11 मार्च को घोषित होंगे।
एक नजर में कानपुर
कुल वोटर 33,52,649
पुरुष : 18,42,433
महिला : 15,01009
बूथ : 3344
मतदान केंद्र : 1407