फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jankia be spectacular, will award

शानदार होंगी झांकियां, मिलेगा पुरस्कार

Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jankia be spectacular, will award
अमेरिका में भारतीयों की धूम
कानपुर। अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की झांकी रैली 15 अगस्त को शानदार तरीके से निकाली जाएगी। ‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ नई दिल्ली और जिला प्रशासनकी मदद से निकलने वाली रैली में थल सेना और वायु सेना की झांकियां भी हिस्सा ले सकती हैं। इसका पत्र एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने स्टेशन कमांडेंट और स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर चकेरी एयरफोर्स स्टेशन को लिखा है। 54वीं बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर से भी एनसीसी की झांकी निकालने का अनुरोध किया है। कहा है कि 15 अगस्त की रैली में सबको हिस्सा लेना चाहिए। एडीएम सिटी ने बताया कि केडीए, नगर निगम, परिवहन विभाग, जिला समाज कल्याण, डीआईओएस, बीएसए, पीएसी, केस्को, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सूचना, स्वास्थ्य, एग्रीकल्चर, डीएसओ, डूडा, यातायात, यूपीएसआईडीसी और सीयूजीएल सहित 25 विभागों की झांकियां निकलेंगी। इस संबंध में जल्द मीटिंग होगी।
विज्ञापन


राजू सरदार बहादुरी अवार्ड, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
राजू सरदार बहादुरी अवार्ड और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को होगा। बहादुरी अवार्ड 10 माई सिटी हीरो को दिया जाएगा। फैंसी ड्रेस में तीन साल से आठ साल की उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। बच्चों के माता-पिता और अभिभावक एसएमएस के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन (मोबाइल नंबर 9307911933) पर करा सकते हैं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन में बीएनएसडी के प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह का विशेष सहयोग है। एंट्री स्वीकार की जा रही है।
विज्ञापन


16 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान
16 अगस्त को 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट नई दिल्ली ने खास पहल की है। ट्रस्टी संजय डालमिया और जय मदान कानपुर आएंगे। सम्मान समारोह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में होगा। इसके आयोजन में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह और पीएसआईटी के चेयरमैन प्राणवीर सिंह का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोगन लेखन, ड्राइंग प्रतियोगिता
स्लोगन 25 शब्दों का होगा। ड्राइंग कंप्टीशन देशभक्ति थीम पर कराया जाएगा। इसकी प्रविष्टियां 12 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी। इस संबंध में विज्ञापन प्रकाशित हो रहा है। स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को पहला 3001 रुपये, दूसरा 2001 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1001 रुपये दिया जाएगा। 501 रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार भी होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उम्र सीमा नहीं है। ड्राइंग कंप्टीशन जूनियर (कक्षा एक से छह) और सीनियर (कक्षा सात से 12) वर्ग में होगा। स्लोगन, ड्राइंग की पुरस्कार राशि एक जैसी है। ड्राइंग कंप्टीशन के सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed