फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jan dhan accounts accumulated 650 million in Kanpur

कानपुरः जनधन खातों में 650 करोड़ जमा

Mon, 05 Dec 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
jan dhan accounts accumulated 650 million in Kanpur
25,000 खातों में जमा हुए एक लाख से ज्यादा
काला धन ठिकाने लगाने में औद्योगिक नगरी कानपुर के लोग भी किसी से पीछे नहीं हैं। इसके लिए गरीबों के जनधन खातों का खूब इस्तेमाल किया गया है। कानपुर नगर में विभिन्न बैंकों की करीब 800 शाखाओं में खुले 5.62 लाख जनधन खातों में करीब 650 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। गरीबों के खातों में जमा इस भारी भरकम रकम की सूचना से आयकर अफसर हैरान हैं। जांच के लिए बैंकों में अब ऐसे खातों की छंटनी की जा रही है जिनमें एक लाख रुपये से अधिक जमा हुए हैं।
विज्ञापन

रिजर्व बैंक और पब्लिक बैंकों के सूत्र बताते हैं कि नोटबंदी के बाद हजार व पांच सौ के नोट ढाई लाख रुपये से अधिक जमा करने पर आयकर की जांच का भय है। इस वजह से धन्ना सेठों ने गरीबों के जनधन खातों का भरपूर इस्तेमाल किया है। इसके लिए खाताधारक को 20 से 40 फीसदी तक कमीशन देने का वादा किया गया। बड़ी संख्या में फैक्ट्री मालिकों, बिल्डरों और व्यापारियों ने श्रमिकों और मजदूरों के जरिये उनके खातों में भी रकम पहुंचाई है। बैंकों में भीड़ बढ़ने की यह भी एक वजह थी। बैंकों के अधिकारी बताते हैं कि मोटे अनुमान के तौर पर नगर क्षेत्र में ऐसे 25,000 खाते हैं जिनमें एक लाख रुपये से अधिक की रकम जमा हुई है। यह अनुमानित आंकड़ा 30 नवंबर तक का ही है। ऐसे खातों की संख्या में अभी और इजाफा होगा।
विज्ञापन

कैटेगिरी में बटेंगे खाते
30 दिसंबर के बाद जनधन खातों को उसमें जमा हुई रकम के आधार पर कैटेगरी वाइज बांटा जाएगा।  मसलन 50 हजार तक जमा वाले खाते, 50 हजार से एक लाख तक, एक लाख से अधिक, दो लाख से पांच लाख तक या इससे भी अधिक। कैटेगिरी बांटने के बाद संदेह वाले खातों को जांच के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के खाते में अधिक जमा
पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद कि महिलाओं के ढाई लाख रुपये पर कोई आंच नहीं आएगी, इस वजह से महिलाओं के जनधन खातों में बड़ी संख्या में रकम जमा हुई है। हालांकि इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जिन खातों ढाई लाख से अधिक जमा है वे महिलाओं के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed