जनधन खाताधारक महिलाओं के खाते में आए पांच सौ रुपये, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा निकालने के लिए महिलाएं किसी भी बैंक के किसी भी बीसी प्वाइंट या फिर एटीएम पर जा सकती हैं। कानपुर जिले में करीब 5.50 लाख जनधन खाताधारक महिलाएं हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने राहत के दौर पर सभी महिलाओं के खातों में 500 रुपये की राशि भेजी है।
यह राशि गुरुवार तक सभी खातों में डाल दी गई। बैंकों की चिंता इस बात को लेकर थी कि 50 फीसदी महिलाएं भी अपने खातों से पैैसा निकालने के लिए बैंकों में पहुंची तो भारी अव्यवस्था हो जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो सकेगा। इस वजह से खाते के अंतिम अंक के हिसाब से पैसा निकालने का दिन निर्धारित किया गया। यह व्यवस्था सिर्फ नौ अप्रैल तक ही लागू है। 10 अप्रैल से कोई भी खाताधारक कभी भी पैसा निकाल सकता है।
खाता संख्या का अंतिम अंक पैसा निकालने की तारीख
0 और 1 3 अप्रैल
2 और 3 4 अप्रैल
4 और 5 7 अप्रैल
6 और 7 8 अप्रैल
8 और 9 9 अप्रैल
बैंकों ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के अंदेशे की वजह से यह व्यवस्था लागू की गई है। महिलाएं अपने पासबुक में दर्ज खाता संख्या का अंतिम अंक देखकर ही पैसा निकालने जाएं। महिलाओं और बैंक कर्मियों को असुविधा से बचाने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है।
एके वर्मा, लीड बैंक मैनेजर