फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jan Arogya Mela organized at 28 places, 1375 people got treatment

28 जगहों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन, 1375 लोगों का हुआ उपचार

Mon, 20 Sep 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela organized at 28 places, 1375 people got treatment
बड़ागांव भिक्खी पीएचसी में आरोग्य मेला के दौरान रोगी का परीक्षण करते डॉक्टर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में रविवार को कुल 28 स्थानों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरौधा पीएचसी में आरोग्य मेला का शुभारंभ नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व रनियां में सदर विधायक ने किया। इस दौरान 1375 मरीजों का इलाज किया गया और जरूरी दवाएं दी गई। कोविड हेल्प डेस्कों पर 1045 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 487 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

रनियां पीएचसी में रविवार को सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मरीजों के लिए बनाया गया रजिस्टर देखा। यहां 90 मरीजों का इलाज किया गया। 43 मरीज त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित थे। वहीं रुरवाहार पीएचसी में 42 मरीज देखे गए। यहां डॉ. विशाल दिवाकर, प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ गोपाल शर्मा, सकंल्प कुमार, जनरल फिजीशियन मुनीश कुमार ने लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन

झींझक की कंचौसी पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 18 मरीज आए। अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों की संख्या कम रही। जो मरीज आए उन्हें परामर्श के साथ दवाएं दी गई। संदलपुर की उरसान पीएचसी में जुखाम, बुखार व खांसी के 55 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी मैथा में प्रभारी सिद्धार्थ पाठक व शिवली में डॉ. पूनम मौर्या व डॉ. राजलक्ष्मी ने मरीजों को दवा दी। इसी तरह मैथा स्टेशन, रंजीतपुर व औनहा में आयोजित मेले में 153 मरीजों को दवाएं दी गई।

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले के दौरान लगे शिविरों में 247 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्कों पर 1045 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 487 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed