{"_id":"614799668ebc3e7444392941","slug":"jan-arogya-mela-organized-at-28-places-1375-people-got-treatment-akbarpur-news-knp653200942","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जगहों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन, 1375 लोगों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जगहों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन, 1375 लोगों का हुआ उपचार
विज्ञापन
बड़ागांव भिक्खी पीएचसी में आरोग्य मेला के दौरान रोगी का परीक्षण करते डॉक्टर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में रविवार को कुल 28 स्थानों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरौधा पीएचसी में आरोग्य मेला का शुभारंभ नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व रनियां में सदर विधायक ने किया। इस दौरान 1375 मरीजों का इलाज किया गया और जरूरी दवाएं दी गई। कोविड हेल्प डेस्कों पर 1045 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 487 लोगों का सैंपल लिया गया।
रनियां पीएचसी में रविवार को सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मरीजों के लिए बनाया गया रजिस्टर देखा। यहां 90 मरीजों का इलाज किया गया। 43 मरीज त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित थे। वहीं रुरवाहार पीएचसी में 42 मरीज देखे गए। यहां डॉ. विशाल दिवाकर, प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ गोपाल शर्मा, सकंल्प कुमार, जनरल फिजीशियन मुनीश कुमार ने लोगों का उपचार किया।
झींझक की कंचौसी पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 18 मरीज आए। अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों की संख्या कम रही। जो मरीज आए उन्हें परामर्श के साथ दवाएं दी गई। संदलपुर की उरसान पीएचसी में जुखाम, बुखार व खांसी के 55 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
पीएचसी मैथा में प्रभारी सिद्धार्थ पाठक व शिवली में डॉ. पूनम मौर्या व डॉ. राजलक्ष्मी ने मरीजों को दवा दी। इसी तरह मैथा स्टेशन, रंजीतपुर व औनहा में आयोजित मेले में 153 मरीजों को दवाएं दी गई।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले के दौरान लगे शिविरों में 247 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्कों पर 1045 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 487 लोगों का सैंपल लिया गया।