{"_id":"5e3c569e8ebc3ee5ac312a6b","slug":"jamiat-ulema-checks-one-lakh-rupees-for-the-families-of-those-killed-in-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएए पर हिंसा में मरे लोगों के परिजनों को जमीअत उलेमा ने दिया एक-एक लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएए पर हिंसा में मरे लोगों के परिजनों को जमीअत उलेमा ने दिया एक-एक लाख का चेक
Thu, 06 Feb 2020 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की थी हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में मारे लोगों के परिजनों से मिलकर जमीअत उलेमा ने गुरुवार को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया। कानपुर में प्रदर्शन के दौरान तीन लोग मरे थे। पूरे प्रदेश में 22 लोगों की जानें गईं थीं।
जमीअत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा और मौलाना हकीमुद्दीन कासमी की अगुवाई में जमीअत की टीम ने गुरुवार को पीड़ित परिजनों से मिलकर दिलासा दिया। वादा किया कि सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बेकसूर फंसे लोगों की पैरवी की जाएगी।
अधिवक्ताओं से भी केस के संबंध में बात की जाएगी। पीड़ितों की मदद करने के निर्देश जमीअत के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद असद मदनी ने दिए थे। मौलाना ओसामा ने कहा कि बेगुनाहों को न्याय दिलाने में आखिर दम तक मदद की जाएगी। इस मौके पर मौलाना मो. जमाल, कारी अब्दुल मोईद चौधरी, मौसाना कासिम रजी, मौलाना अंसार अहमद जामई, मौसाना अनीसुर्रहमान कासमी आदि रहे।