फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jamati who joined Delhi Markaj increased the problems of three districts

दिल्ली मरकज में शामिल होकर आए जमाती ने बढ़ाई तीन जिलों की मुश्किलें, बदल रही मोबाइल की लाेकेशन

Fri, 24 Apr 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Apr 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jamati who joined Delhi Markaj increased the problems of three districts
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मरकज के जलसे में शामिल जमाती की तलाश में तीन जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परेशान हैं। सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी जमाती की लोकेशन उसके वर्तमान पते अमेठी में उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मिल रही। उसकी लोकेशन वाला मोबाइल नंबर तलाश करने पर उन्नाव के असोहा निवासी एक महिला के पास निकला है।
विज्ञापन


इस महिला का जमाती से कोई दूर तक का रिश्ता स्पष्ट न होने पर प्रशासन ने लोकेशन वाले मोबाइल नंबर को गलत मानकर अमेठी के जिलाधिकारी से सही मोबाइल नंबर दिए जाने को पत्र लिखा है। जिला प्रशासन के मुताबिक सुल्तानपुर के मुसाफिरखाना के मोहल्ला रानीगंज निवासी जमाती वर्तमान में अमेठी के शादीपुर के ढंगरवाडीह गांव में रहता है।
विज्ञापन


23 अप्रैल को अमेठी के डीएम का पत्र उन्नाव डीएम रवींद्र कुमार को मिला। पत्र में तलाश किए जा रहे जमाती के मोबाइल फोन की लोकेशन उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंसौदी गांव की बताई गई। डीेम के आदेश पर पुलिस के सर्विलांस सेल ने पता लगाया तो लोकेशन वाला मोबाइल नंबर तलाश किए जा रहे जमाती का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नंबर असोहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक महिला का है, जो पिछले कई साल से इस नंबर का उपयोग कर रही है। एसपी की दी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम उन्नाव ने अमेठी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सही मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उधर, एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि तलाशे जा रहे जमाती का बताया गया मोबाइल नंबर किसी और का निकला है। दूसरा नंबर उपलब्ध कराए जाने पर जमाती की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed