{"_id":"5805e6534f1c1bfc4a7032ce","slug":"jam-on-hamirpur-road-keeping-student-s-body-put-cheering-and-commotion-for-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की लाश रखकर हमीरपुर रोड पर लगाया जाम, मुआवजे के लिए नारेबाजी और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की लाश रखकर हमीरपुर रोड पर लगाया जाम, मुआवजे के लिए नारेबाजी और हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का शव सड़क पर रखकर रोते बिलखते उसके परिजन एवं जाम लगाकर बैठे उसके स्कूली दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद गुस्साए उसके परिजनों और दोस्तों ने हमीरपुर रोड जाम कर दिया। इस दौरान छात्रा का शव रखकर हंगामा और नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उठवाया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
पहाड़पुर निवासी ट्रक चालक विनोद श्रीवास्तव की बेटी दिव्यांशी (16) क्षेत्र के एक कालेज में 11वीं की छात्रा थी। वह तौदकपुर रोड स्थित एक कोचिंग में भी पढ़ने जाती थी। शाम को कोचिंग से लौटते समय हादसा हो गया। दिव्यांशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। एसओ जयवीर सिंह यादव ने बताया कि विनोद की तरफ से तहरीर लेकर ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार की दोपहर छात्रा की लाश रखकर उसके स्कूली दोस्तों ने हंगामा किया और मुआवजे की मांग भी की।