{"_id":"60525e188ebc3e76a36eb5f0","slug":"jam-akbarpur-news-knp618282448","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई मरम्मत के चलते 50 मिनट बंद रही क्रासिंग, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई मरम्मत के चलते 50 मिनट बंद रही क्रासिंग, लगा जाम
झींझक रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
झींझक (कानपुर देहात)। परजनी और झींझक फाटक के बीच मालभाड़ा लाइन पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पर काम चलने से करीब 50 मिनट तक रेलवे क्रासिंग नहीं खुल सकी। इसके चलते फाटक के दोनों ओर जाम लगा लगा रहा और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
बुधवार को परजनी व झींझक फाटक के बीच मालभाड़ा लाइन पर ओएचई लाइन के तारों को कसने का काम शुरू किया गया। दोपहर 2:10 बजे से शाम 3 बजे तक झींझक रेलवे फाटक नहीं खुल सका। लगातार 50 मिनट क्रासिंग का फाटक बंद होने से दोनों तरफ सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे औरंगाबाद के अमित, नसीरपुर के दीपक, झींझक के अवधेश, परजनी के महेंद्र आदि ने बताया कि आएदिन फाटक बंद रहने से दिक्कत होती है। मालभाड़ा के न्यू कंचौसी स्टेशन के स्टेशन मास्टर केसी गोविंदा ने बताया कि ओएचई के तारों को कसने का काम चलने के कारण 50 मिनट तक झींझक रेलवे फाटक बंद रहा। काम पूरा होते ही फाटक खुलवाकर वाहनों को पास करा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।