{"_id":"5ff8c2bf8ebc3e2e3a1606bf","slug":"jam-akbarpur-news-knp604812053","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रेल फाटक का बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रेल फाटक का बूम
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से कंचौसी रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। बूम के टूटने से करीब दो घंटे सड़क यातायात बाधित रहा। क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इधर, रेलवे स्टाफ ने बूम की मरम्मत की, इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे फाटक में ऑटो की टक्कर लगने से 09:20 बजे डाउन लाइन की तरफ का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन मंडल कुमार ने स्लाइडर बूम लगाया। इसके चलते फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसएनटी स्टाफ ने क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत की। इसके बाद 11:20 बजे फाटक खुल सका और सड़क यातायात बहाल हुआ। जाम में फंसे कंचौसी के दीपक, रामजी, रानेपुर के विधाराम व अखिलेश ने बताया कि झींझक में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होने के कारण अधिकतर बड़े वाहन कंचौसी फाटक से निकलते हैं। यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
ईएसएम कंचौसी अरविंद कुमार ने बताया कि ऑटो की टक्कर से बूम क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के बाद सड़क यातायात शुरू करा दिया गया। स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन जारी रहा था। यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि आटो की टक्कर से कंचौसी रेलवे फाटक की डाउन लाइन का बूम क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के बाद फाटक खोल दिया गया।