{"_id":"5f3f95f18ebc3e3cd06defb6","slug":"jam-akbarpur-news-knp5779037133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पलटने से हाईवे पर लगा पंद्रह मिनट जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पलटने से हाईवे पर लगा पंद्रह मिनट जाम
विज्ञापन
लोडर पलटने से लगा जाम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां पड़ाव में गुरुवार दोपहर कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने ईंट लदे पिकअप (लोडर) में पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप हाईवे पर पलट गया। उसमें सवार एक युवक घायल हो गया। वहीं कानपुर से आने वाली लेन में जाम लग गया। पुलिस ने लोडर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
रनियां निवासी महेश कुमार ईंट का व्यापार करते हैं। गुरुवार की सुबह भाड़े का लोडर लेकर उसमें ईंट लादकर रनियां बाजार की ओर जा रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे हाईवे के बीच में लोडर पलट गया। जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जाम लगने से करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने लोडर को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया यातायात सुचारु करवाने के बाद ट्रक को बारा टोल के पास पकड़ लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है।