{"_id":"5eda9ca98ebc3e90784e5fa9","slug":"jam-akbarpur-news-knp563955844","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे के ब्लाक से क्रासिंग रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे के ब्लाक से क्रासिंग रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
रूरा रेलवे क्रासिंग बंद होने से जाम में फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। पश्चिमी रेलवे फाटक के पास दो घंटे आवागमन बाधित रहा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ट्रैक व ओएचई लाइन मरम्मत के लिए डाउन लाइन पर डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेने से रेलवे फाटक बंद रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। डेढ़ घंटे बाद रेलवे फाटक खुलने पर जल्द निकलने की होड़ में आधा घंटे जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही।
शुक्रवार दोपहर पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप डाउन लाइन ट्रैक व ओएचई लाइन मेंटीनेंस कार्य के लिए दोपहर 12:15 बजे से 90 मिनट का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग ने टीटीएम मशीन से ट्रैक की मरम्मत व टावर वैगन द्वारा ओएचई लाइन पर काम कराया। फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
इसमें मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। दोपहर 1:45 बजे ब्लाक खत्म होने पर रेलवे फाटक खुला। वाहनों को जल्द निकालने की हड़बड़ी में जाम लग गया। रेलवे फाटक के दक्षिणी ओर आरओबी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे व बारिश के कारण हुई फिसलन से लोगों को दिक्कत हुई। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकाला। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था।