फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: young man pleaded with the police for marriage

Jalaun: थाने पहुंचा युवक, पुलिस से बोला- साहब! मेरी शादी करा दो, घर वाले नहीं करा रहे

Tue, 22 Nov 2022 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक युवक पुलिस के पास शादी कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। युवक की गुहार सुन पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
Jalaun: young man pleaded with the police for marriage
कोतवाली में हाथ जोड़कर फरियाद करता शाहिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उरई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। उरई शहर कोतवाली पहुंचे एक युवक ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए उसकी शादी कराए जाने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि परिजन और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रहा है।

विज्ञापन


उसने प्रार्थना पत्र देते हुए पीएम तक संदेश पहुंचाने की अपील भी की। युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी एक बार सोचने को मजबूर हो गए। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसकी शादी कराने की बात कही। परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी शाहिद शाह (30) मंगलवार को अपनी शादी कराने का प्रार्थना पत्र लेकर शहर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव को बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है।

विज्ञापन

लेकिन परिजन और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। जिससे वह परेशान है, उसने पुलिस से कहा कि उसकी शादी करा दी जाए। जिससे वह हंसी खुशी पत्नी के साथ रह सके। वहीं उसने पीएम तक समस्या पहुंचाने की बात कही। पुलिस ने उसकी समस्या सुनकर उसे शादी करवाने का आश्वासन दिया और परिजनों को बुलाकर युवक को घर भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाहिद काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed