{"_id":"6accaafb1bf9253ba400f302","slug":"jalaun-woman-thrown-off-bike-onto-road-death-sparks-outcry-and-grief-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, मौत से मचा कोहराम
Mon, 12 Oct 2026 03:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई के साथ बाइक से उरई जा रही महिला एट टोल के पास अचानक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरोसा निवासी रानी कुशवाहा (40) पत्नी स्वर्गीय रामलाल सोमवार देर शाम अपने भाई अशोक के साथ बाइक से उरई जा रही थीं।
विज्ञापन
एट टोल के पास वह अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रानी के पति की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके परिवार में 14 वर्षीय बेटा है। मां की मौत से बेटे के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन