फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Unknown vehicle collided with bike, cousin brother and sister died

Jalaun: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौसेरे भाई-बहन की मौत, एक बहन गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 Jun 2023 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Jalaun: Unknown vehicle collided with bike, cousin brother and sister died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में मौसेरी बहन को घर भेजने बहन के साथ जा रहे भाई की बाइक में राजपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मौसेरी बहन लाली (17) व भाई अंकुश कुमार चौधरी (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिर में गहरी चोट के चलते घायल आराधना (20) को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी सफाई कर्मचारी विजय बहादुर चौधरी के पुत्र अकुंश कुमार चौधरी (18) बहन आराधना (20) के साथ रविवार दोपहर थाना सिरसा कलार के गांव निपनिया निवासी मौसेरी बहन लाली (17) को बाइक से गांव छोड़ने जा रहा था। वह राजपुरा के पास पहुंचा था कि दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे।

विज्ञापन

शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोहन एसओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। डॉक्टर ने लाली को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुश कुमार व आराधना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने अंकुश कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं आराधना को झांसी रेफर कर दिया। गोहन एसओ रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। बाइक चालक हेलमेट न लगाने से सिर से ज्यादा खून निकलने से मौत हो गई। मृतक की मां केतकी, भाई मोहित कुमार का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed