फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Uncontrolled trolley ran over a youth

Jalaun: अनियंत्रित ट्राला ने युवक को रौंदा, ढाबे पर चाय पीने के लिए दोस्तों ने रोकी थी कार

Thu, 08 Aug 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2024 06:56 PM IST
सार

Jalaun News: बेकाबू ट्राला की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दोस्तों के साथ लखनऊ से उज्जैन जा रहा था।

विज्ञापन
Jalaun: Uncontrolled trolley ran over a youth
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में नेशनल हाईवे स्थित थाना क्षेत्र के अपना होटल के सामने खड़े युवक को ट्राला ने रौंद दिया। इसके बाद डिवाइडर पार कर ट्राला खंदक में घुस गया। हादसे से होटल पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से उज्जैन जा रहा था। घटना के बाद चालक व हेल्पर मौके से भाग गए।

विज्ञापन


लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर निवासी सुमरन (30) अपने मोहल्ले के दोस्तों दिलीप, युगेश, सुधीर व विनोद के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान सुमरन हाईवे किनारे खड़ा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहा ट्राला हाईवे पर इधर-उधर भागने लगा। जिसे देख सुमरन घबरा गया, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक ट्राला उसे रौंदता हुआ डिवाइडर से टकराकर खंदक में घुस गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे से खलबली मच गई। मौजूद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। ट्राला को खंदक से निकलते समय झांसी-कानपुर मार्ग पर करीब 15 मिनट तक वाहनों की कतारें लग गईं। परिजनों ने बताया कि युवक गैस एजेंसी में काम करता था। उसी से उसका परिवार का भरण पोषण हो रहा था। उसके एक बेटा अखंड प्रताप उर्फ समर व बेटी कीर्ति है। उसकी मौत से पत्नी अजीता यादव का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed