फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, तमंचे से कई राउंड फायरिंग, गांव में फैली दहशत, वीडियो वायरल

Wed, 13 May 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
jalaun : There was a fierce dispute between two sides in lockdown, bullets fired
लाल शर्ट में तमंचे से फायरिंग करता युवक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव में लॉकडाउन के दौरान बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। छत पर चढ़कर पथराव और तमंचे से कई राउंड फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस जागी।

 
jalaun : There was a fierce dispute between two sides in lockdown, bullets fired
युवक ने तमंचे से कई राउंड की फायरिंग - फोटो : amar ujala
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। बुधवार को मैनूपुर गांव के गोविंद्र पुत्र रामनरायण, मौसम पुत्र देवनारायण व जयराम पुत्र बीरेंद्र गांव के ही अवधेश के दरवाजे से निकल रहे थे।

 
jalaun : There was a fierce dispute between two sides in lockdown, bullets fired
कई घंटे चला दो पक्षों में पथराव - फोटो : amar ujala
तभी अचानक किसी बात को लेकर अवधेश नेे गालीगलौज शुरू कर दी। मामला वाद-विवाद से बढ़कर मारपीट पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग जमा हो गए। आरोप है कि अवधेश पक्ष के लोग घर की छत पर चढ़ गए व पथराव शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jalaun : There was a fierce dispute between two sides in lockdown, bullets fired
छत से पथराव करते लोग - फोटो : amar ujala
छत से ही एक हमलावर ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उसके तीन फायर से गांवभर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ग्रामीण ने आरोपियों का वीडियो भी बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से कारतूसों के खोखे भी बरामद किए।

 
विज्ञापन
jalaun : There was a fierce dispute between two sides in lockdown, bullets fired
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो जागी पुलिस - फोटो : amar ujala
गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के दिलीप तिवारी, अवधेश तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल का कहना है कि दोनों पक्ष में गांव में पड़ोसी हैं और इनमें पुरानी रंजिश है। पिछले वर्ष शरद पूर्णिमा पर टेसू झिंझिया के विवाह कार्यक्रम के दौरान भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed