{"_id":"677ec7e466814e3fcf08f975","slug":"jalaun-student-who-came-to-give-ba-exam-hanged-himself-at-lawyer-friend-s-house-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: बीए की परीक्षा देने आए छात्र ने अधिवक्ता मित्र के घर फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: बीए की परीक्षा देने आए छात्र ने अधिवक्ता मित्र के घर फंदा लगाया
Thu, 09 Jan 2025 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:17 AM IST
सार
Jalaun News: बीए की परीक्षा देने आए छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र लखनऊ निवासी है। मामला शहर के मोहल्ला बघौरा का है।
विज्ञापन
प्रांजुल दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से बीए की परीक्षा देने आए छात्र ने अपने अधिवक्ता मित्र के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब मित्र उसके कमरे में पहुंचा तो फंदे से शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने मृतक के पिता व पुलिस को सूचना दी। लखनऊ के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी प्रांजुल दुबे (18) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह आटा के बेनी माधव तिवारी महाविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को उसका सेमेस्टर का पेपर था। इस पर वह शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी अधिवक्ता मित्र दीपक चौधरी के यहां सोमवार को रुक गया था। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। तभी प्रांजुल ने कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह जब दीपक कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। दीपक ने बताया कि जब वह लखनऊ में पढ़ाई करता था। तब उसकी दोस्ती प्रांजुल से हुई थी। वह क्रिकेट में लखनऊ की टीम से अंडर-16 में खेल चुका था। पेपर होने के चलते वह उरई आया था। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है, जबकि नीचे रहने वाले किरायेदार ने पुलिस को बताया कि वह रात में किसी से तेज आवाज में बात कर रहा था। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।