फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Son of Nagar Panchayat President, drowned in canal, searching for divers

जालौन: नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा नहर में डूबा, दोस्तों संग गया था नहाने, गोताखोर कर रहे तलाश

Tue, 12 May 2020 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Son of Nagar Panchayat President, drowned in canal, searching for divers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
जालौन के रामपुरा ऊमरी कस्बे में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया नगर पंचायत अध्यक्ष का पुत्र नहर के तेज बहाव में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तो आसपास खेत पर काम कर रहे  किसान व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने  गोताखोरों की सहायता से तलाश कराई पर कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ भी पहुंच गए। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा निवासी नगर पंचायत चेयरमैन रेखा देवी का 22 वर्षीय  पुत्र राहुल सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ धुता पुल के पास स्थित नहर में नहाने गया था। 
विज्ञापन

 

जब वह दोस्तों के साथ नहर में नहाने लगा तभी पानी अधिक होने से वह डूबने लगा। उसे डूबता  देख दोस्तों ने शोर मचाया पर वह तेज बहाव में बह गया। साथियों ने शोर मचाया तो  आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। उसके साथ नहा रहे युवकों  के शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे।

लोग आ गए और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस  को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अजय सिंह मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की सहायता से नहर में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कहीं  कोई पता नहीं चला।

वहीं सूचना पाकर एसडीएम सालिकराम व सीओ संजय कुमार मौके पर पहुंच गए और नहर में डूबे युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश करा रहे हैं। जब युवक के डूबने की  खबर नगर चेयरमैन के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पिता कैलाश ने बताया राहुल  पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed