{"_id":"612e56a98ebc3e7a103bc54c","slug":"jalaun-pradhan-beats-woman-for-not-paying-commission-in-mnrega-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मनरेगा की मजदूरी में कमीशन न देने पर प्रधान ने महिला को पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मनरेगा की मजदूरी में कमीशन न देने पर प्रधान ने महिला को पीटा, गिरफ्तार
Tue, 31 Aug 2021 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:50 PM IST
सार
मारपीट में पुष्पा को चोट भी आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता पुष्पा देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कदौरा में महिला ने मनरेगा की मजदूरी में कमीशन न देने पर प्रधान के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक प्रधान ने तीन दिन पूर्व घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मंगलवार को महिला ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मवई अहीर गांव की पुष्पा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने मनरेगा में काम किया था। जिससे उसके खाते में मजदूरी के दो हजार रुपये आए थे। खाते में आए मजदूरी के रुपये में से प्रधान भूपेंद्र यादव अपना कमीशन मांग रहा था।
न देने पर विगत 28 अगस्त की रात प्रधान उसके घर आया और रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने जब बचाने का प्रयास किया। तो प्रधान धमकी देता हुआ भाग निकला। मारपीट में पुष्पा को चोट भी आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।