फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Nurse held hostage and Misdeed, victim files case against four people

Jalaun: बंधक बना नर्स के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 28 Nov 2024 04:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 04:52 PM IST
सार

जालौन जिले में स्टाफ नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Jalaun: Nurse held hostage and Misdeed, victim files case against four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उरई में शहर के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय महिला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार को स्कूटी से सुबह के समय ड्यूटी के लिए निकली थी। मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा के पास सूनसान इलाके में आरोपी गोविंद, राममिलन, जयंती देवी, और उसकी मां इन चारों ने स्टाफ नर्स को रोक लिया। उसको पकड़ लिया और जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर उसको बंधक बना कर मारापीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। जंगल में काम कर रहे किसानों ने जब उसका शोर सुना तो बचाव के लिए दौड़े, इसी बीच आरोपित वहां से भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी जयंती देवी उस पर शक करती हैं कि उसके पति का मेरा मिलना जुलना है। इसको लेकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। उसके बाद जयंती देवी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसने बदला लेने के लिए दो लोगों को साथ लेकर उसके साथ गलत काम कराया और उसका मोबाइल, नकदी लूट ली और मारपीट की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed