फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun News: 11 animals trampled by speeding truck, 9 Died in accident

Jalaun News: तेज रफ्तार ट्रक ने 11 पशुओं को रौंदा, हादसे में 9 की मौत

Tue, 20 Sep 2022 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Sep 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Jalaun News: 11 animals trampled by speeding truck, 9 Died in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जालौन जिले के कालपी में सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच कानपुर से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोल्हूपुर स्थित रजत ढाबा के सामने करीब 11 पशुओं को रौंद दिया। जिसमें 9 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। होटल संचालकों द्वारा ट्रक ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया है। होटल संचालकों ने कालपी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने रात्रि में ही नेशनल हाईवे से पशुओं के शव को हटवाया और जख्मी पशुओं को कालपी गौशाला पहुंचाया। जिसके बाद यातायात चालू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed