फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Newborn's body found in a bucket in CHC toilet, police investigating

Jalaun: सीएचसी के शौचालय में बाल्टी में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Sep 2025 11:31 PM IST
सार

सीएचसी के शौचालय में बाल्टी में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला कोंच सीएचसी का है। सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने सूचना दी।

विज्ञापन
Jalaun: Newborn's body found in a bucket in CHC toilet, police investigating
कोंच सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएचसी कोंच के महिला शौचालय में पानी भरी बाल्टी में नवजात कन्या का शव मिला। सुबह सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने बाल्टी में शव पड़ा देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई कर्मी दारासिंह एक्सरे कक्ष के ठीक सामने स्थित महिला शौचालय की सफाई करने पहुंचा। जैसे ही वह अंदर घुसा तो बाल्टी में एक नवजात का शव मिला। उसने सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल कुमार शाक्य को सूचना दी। सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम ज्योति सिंह व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


नवजात शिशु का शव मिलने के बाद सीएचसी के कर्मचारियों ने चुप्पी साधे हुए है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव शौचालय की बाल्टी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस को परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले हैं।
विज्ञापन


मामला गंभीर है। मामले की जांच के लिए कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य को निर्देशित किया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- ज्योति सिंह, एसडीएम कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन


माहभर पूर्व जिला अस्पताल में भी मिला था शव
ऐसा ही मामला 14 अगस्त की रात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी हुआ था। अस्पताल की इमरजेंसी के बाथरूम में टब में नवजात का शव मिला था। मामले में चौकी पुलिस ने भी जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। जहां यह घटना घटी थी वहां के भी सीसीटीवी कैमरे खराब थे। स्वास्थ्य टीम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed