{"_id":"63df3b9a070876796333d926","slug":"jalaun-miscreant-was-injured-in-police-encounter-two-arrested-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, ट्रक में मवेशी भरकर बिहार ले जा रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार, ट्रक में मवेशी भरकर बिहार ले जा रहे थे तीनों
Sun, 05 Feb 2023 10:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में ट्रक में गोवंश भरकर जा रहे ट्रक सवार लोगों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस को आता देख ट्रक सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके 2 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी पर एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार देर रात माधौगढ़ थाना पुलिस बंगरा से भिंड जाने वाले रोड के पास सड़क के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन ट्रक में सवार तीन लोगों ने भागने की कोशिश की। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी दौरान ट्रक सवार गौ तस्करों एवं पुलिस में मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में चांदपुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी परवेज अख्तर पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके दो साथी चांदपुर भोगनीपुर निवासी शरीफ, जिला शामली थाना भवन के जलालाबाद निवासी रईस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक आरक्षी भी घायल हुआ है। जानकारी पर एसपी असीम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रक में 32 गोवंश बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक, अवैध शस्त्र तथा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से और भी जानकारी जुटा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।