फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Lost 1 crore 79 lakhs in greed of more profit, cyber thug contacted through website

Jalaun: ज्यादा मुनाफे के लालच में एक करोड़ 79 लाख गंवाए, वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग ने किया संपर्क

Tue, 19 Nov 2024 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 09:26 PM IST
सार

Jalaun News: वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग ने संपर्क किया। टेलीग्राम एप में युवक को जोड़ा। युवक से एक करोड़ 79 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Jalaun: Lost 1 crore 79 lakhs in greed of more profit, cyber thug contacted through website
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुपये निवेश कर अच्छे फायदे का लालच देकर साइबर ठग ने युवक से विभिन्न खातों में एक करोड़ 79 लाख ट्रांसफर करा धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित को जब अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी आदर्श विश्नोई ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि वह पहले अमेरिका में नौकरी करते थे। कुछ साल काम करने के बाद भारत लौट आए। अब वह नोएडा में नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट एम.ईएमसीईईएस.कॉम के माध्यम से रुपये लगाकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और उससे विभिन्न अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया गया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताते हुए मोबाइल नंबर बताए। इस पर उसने कई बार में बताए हुए अकाउंटों में एक करोड़ 79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed