{"_id":"63ae7a6e3d1aca524a647ec8","slug":"jalaun-lakhs-stolen-from-farmer-s-locked-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: किसान के बंद घर से लाखों की चोरी, छह लाख नगदी, ढाई सौ ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: किसान के बंद घर से लाखों की चोरी, छह लाख नगदी, ढाई सौ ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी ले गए चोर
Fri, 30 Dec 2022 11:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:15 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में किसान के बंद घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में आटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कहटा गांव में देर रात किसान के बंद घर से लाखों की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना आटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कहटा की है जहां देर रात चोरों ने किसान के घर में धावा बोल दिया और छह लाख रुपए नकदी, ढाई सौ ग्राम सोना एवं ढाई सौ ग्राम चांदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
किसान खेत में पानी लगाने के लिए गया था जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे राठ में रहते हैं। बच्चे वहीं पढ़ाई करते हैं। किसान के घर में कोई नहीं था। घर में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात ताला तोड़कर किसान की मेहनत की सारी पूंजी उड़ा ले गए। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो किसान लखन को सूचना दी। लखन जैसे ही घर में पहुंचा देखकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गांव में 20 दिन पहले तीन घरों से लाखों की चोरी हुई थी।
विज्ञापन