{"_id":"64378f5f9bde9df5d0000195","slug":"jalaun-innocent-fell-in-the-pit-dug-for-the-pillar-died-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: खेलते समय पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी मासूम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: खेलते समय पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी मासूम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 13 Apr 2023 10:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:44 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कदौरा में निर्माणाधीन आवास का पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर कर तीन साल की मासूम की मौत हो गई है। वह अपने भाई के साथ खेल रही थी, उसी दौरान हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव में बुधवार शाम को अशोक कुमार विश्वकर्मा की तीन वर्षीय पुत्री अंशिका अपने भाई रोहन (5) के साथ खेलते हुए परसराम के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
अंशिका पिलर भरने के लिए खोदे गए गड्डे में गिर गई। यह देख कर रोहन रोने लगा। बच्चे को रोता देख कर मोहल्ले के लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि उसकी बहन गड्डे में गिर गई है। यह सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कड़ी मेहनत के बाद मासूम को पिलर से बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। मासूम का शव देख कर पिता अशोक और मां रीना बेसुध हो गए। जबकि अन्य ग्रामीणों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन