{"_id":"65e605ac130ddcbf6e0aee89","slug":"jalaun-inauguration-and-foundation-stone-of-1350-mw-solar-power-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: डेढ़ सौ मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण और 12 सौ मेगावाट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: डेढ़ सौ मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण और 12 सौ मेगावाट का शिलान्यास
Mon, 04 Mar 2024 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
मई गांव में उद्घाटन करते विधायक व अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले की उरई तहसील के ग्राम गुढ़ा में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना, कालपी के ग्राम परासन में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना का लोकार्पण व जनपद में तहसील माधौगढ़ व उरई में अल्ट्रा मेगा रिन्युएबल एनर्जी सौर ऊर्जा पार्क कुल 1200 मेगावाट का शिलान्यास माधौगढ़ तहसील के ग्राम मई में हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने देखा। इसमें प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया।
सोमवार को उरई तहसील के गुढ़ा गांव में शहर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय भी थे। कालपी के ग्राम परासन तहसील कालपी में स्थापित 75 मेगावाट सौर परियोजना का लोकार्पण व तहसील माधौगढ़ व उरई में अल्ट्रा मेगा रिन्युएबल एनर्जी सौर ऊर्जा पार्क कुल 1200 मेगावाट का शिलान्यास ग्राम मई में विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने किया।
डीएम ने बताया कि 75 मेगावाट सौर परियोजना से वर्ष में 137.97 मिलियन यूनिट का उत्पादन होगा। साथ ही गुढ़ा सौर पावर परियोजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर 275 अकुशल श्रमिकों एवं 25 कुशल श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। गुढ़ा सौर पावर परियोजना की स्थापना के लिए 136.14 हेक्टेयर सरकारी भूमि एलएसपीडीसीएल के माध्यम से मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को उपयोग के अधिकार आधार पर प्रदान की गई है। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत को यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 2.98 रुपये प्रति यूनिट के टैरिफ पर 25 वर्ष तक खरीदी की जाएगी।
विज्ञापन
गुढ़ा सौर पावर परियोजना हेतु मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा पांच वर्ष तक प्रत्येक वर्ष 75 लाख की धनराशि लोकल एरिया के विकास हेतु एलएसपीडीसीएल को उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान एसडीएम सदर सुरेश कुमार पाल, मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधि ब्रजेश, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।