{"_id":"6ae837925f378954dd06e880","slug":"jalaun-elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-an-overbridge-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रामदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रामदास
Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग उछलकर सड़क किनारे सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी रामदास (85) कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान कोटरा ओवरब्रिज पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन