जालौन: लालू को सजा सुनाने वाले जज को कॉल करने के आरोप पर डीएम का आया बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह के बयान के बाद जालाैन के डीएम मन्ना अख्तर ने एक बयान जारी करते हुये कहा है 'कि मेरी शिवपाल सिंह से कभी फाेन पर भी बात नहीं हुई है। उन्हाेंने जाे स्टेटमेंट जारी किया है अाैर रिपाेट में जाे तारीख लिखी है उस दिन में अपने गृह नगर में छुटटी पर था'।
मूल रूप से यूपी के जालौन जिले के रहने वाले जज शिवपाल सिंह यादव अपनी ही जमीन पर हुए कब्जे के मामले में न्याय की गुहार प्रशासनिक अधिकारियों से लगा रहे हैं। शिवपाल सिंह का अाराेप है कि हर बार अधिकाररी उनकी बात काे टाल देते हैं।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह जालौन के शेखपुर खुर्द के निवासी हैं। रांची सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल को सालों पुराने मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। जज और उनका परिवार कई साल पुराने मामले में न्याय पाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सारे प्रयास मिट्टी में मिलते ही दिख रहे हैं।