{"_id":"6188baf8c68f8b501d4393f5","slug":"jalaun-crocodile-was-walking-near-the-school-there-was-a-stir-among-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: स्कूल के पास टहल रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: स्कूल के पास टहल रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप
Mon, 08 Nov 2021 11:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा मगरमच्छ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के एट में तालाबों से निकलकर गांव में घुसने का मगरमच्छों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज फिर सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें तालाब के किनारे बने सरकारी स्कूल के निकट सड़क पर मगरमच्छ टहलता हुआ दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन वन विभाग की टीम को जानकारी दी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला में एक हफ्ते पहले तालाब से निकल गए मगरमच्छ रात के समय गांव में चहल कदमी करता हुए देखा गया था। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। वन विभाग को सूचना दी थी। वहीं एक बार फिर सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव से बाहर टहलने के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय के बगल में बने तालाब से भारी-भरकम मगरमच्छ सड़क पर घुमता फिरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को मगरमच्छ की सूचना लगी तो पुरा गांव इकट्ठा हो गया।
उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। थोड़ी देर बाद वन दरोगा करण यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया और मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली लादकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा।