फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Constable upset with his son commits suicide by hanging himself

Jalaun: बेटे से परेशान सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन पहले ही घर से लौटकर आया था

Wed, 19 Feb 2025 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

Jalaun News: फायर स्टेशन में तैनात सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Constable upset with his son commits suicide by hanging himself
राजेश बाबू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बेटे से परेशान फायर स्टेशन में तैनात सिपाही ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब साथी उसे ड्यूटी के लिए जगाने पहुंचे तब घटना का पता चला। स्टाफ ने अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी। अधिकारियों ने परिजनों के आने के बाद वीडियोग्राफी के साथ गेट तोड़वाकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन



इटावा जिले के सहायल थाना क्षेत्र के बिचौली निवासी राजेश बाबू यादव (55) यूपी फायर विभाग में सिपाही के पद पर कोंच फायर स्टेशन में तैनात थे। उनका परिवार वर्तमान में कई वर्षों से दिबियापुर में रह रहा है। मंगलवार की रात वॉच रूम की ड्यूटी पूरी कर वह फायर स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए। बुधवार की सुबह ड्यूटी के लिए जब राजेश बाबू नीचे नहीं आए तो स्टाफ कांस्टेबल उन्हें बुलाने पहुंचे, जहां कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो भवन के पीछे वाले हिस्से की खिड़की से झांककर देखा। अंदर राजेश बाबू का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


इस पर स्टॉफ ने स्थानीय एवं विभागीय उच्च अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, सीओ फायर डॉ. मतबूल हुसैन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। राजेश बाबू ने तख्त से पंखे पर लुंगी का फंदा डालकर आत्महत्या की। सीओ मतबूल ने बताया कि राजेश की जुलाई 2024 में कोंच फायर स्टेशन पर तैनाती हुई थी। उसके दो पुत्र पवन व छोटू व दो पुत्रियां हैं। जांच में पता चला कि अपने बड़े बेटे पवन की हरकतों से परेशान थे। वह तीन दिन पहले ही दिबियापुर से लौटे थे। तभी से किसी से बात नहीं कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही की मौत से पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुजारी से करते थे बेटे की हरकतों की चर्चा
राजेश धार्मिक व्यक्ति थे। रोजाना सुबह 5 बजे स्नान कर पास के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जाते थे। इसके बाद स्टाफ में बांटते थे। स्टाफ के अनुसार घर से लौटने के बाद से मंदिर तो जा रहे थे, लेकिन किसी को प्रसाद नहीं देते थे। अक्सर मंदिर के पुजारी से बेटे की हरकतों की चर्चा करते थे। स्टॉफ के लोगों ने बताया कि 24 फरवरी को उनके नए घर में गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं, वह जाने की बात कह रहे थे। पुलिस को उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed