{"_id":"637a3cfa6e084422892f4414","slug":"jalaun-boat-capsizes-in-betwa-river-farmer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: बेतवा नदी में नाव पलटी, किसान की मौत, बहू की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: बेतवा नदी में नाव पलटी, किसान की मौत, बहू की हालत गंभीर
Sun, 20 Nov 2022 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:13 PM IST
सार
यूपी के जालौन में बेतवा नदी पार करते समय नाव बेकाबू होकर पलट गई। नाव पर सवार सभी लोग नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते मृतक की पत्नी व बेटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के उरई में परिवार के साथ खेत पर जा रहे किसान की नाव बेतवा नदी में बीच धारा में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
चार बच्चे सकुशल बच गए। नाव पर परिवार के छह लोग सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव निवासी कंधी (60) रविवार सुबह करीब आठ बजे आटा थाना क्षेत्र के परासन से अपनी नाव से बहू मधु (30) और चार नाती-नातियों के साथ देवराई डेरा अपने खेतों पर जा रहे थे।
विज्ञापन
बेतवा नदी पार करते समय नाव बेकाबू होकर पलट गई। नाव पर सवार सभी लोग नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने कंधी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहू मधू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र राजू ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर नाव पलटी है, वहां मौरंग का मशीनों से खनन हो रहा है। जिसके चलते नाव गहराई में चली गई। कंधी सात भाइयों में सबसे बड़ा था। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र व एक पुत्री है। मौत से पत्नी राजाबाई सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।