{"_id":"69a0373e2685b642410b649f","slug":"jalaun-accident-woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-son-injured-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल
Thu, 26 Feb 2026 05:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
उरई में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी।
विज्ञापन
चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी प्रभात कुशवाहा (24) अपनी मां मुन्नी देवी (55) के साथ बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने उरई गया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने बताया कि पति विद्या शंकर कुशवाहा मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि डंपर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन