{"_id":"669f967db87c8afacc0a5a7a","slug":"jalaun-accident-farmer-returning-from-field-crushed-by-truck-death-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: खेत से लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: खेत से लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम
Tue, 23 Jul 2024 05:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:12 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में ट्रक की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में खेत से लौट रहे किसान की ट्रक की टक्कर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक चौकी में खड़ा करा दिया। कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी जगदीश पाल (45) मंगलवार सुबह खेत में देखने गए थे। खेत से जब वह घर लौट रहे थे, तभी झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिरने पर कुचलता निकल गया।
विज्ञापन
जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त जगदीश हाइवे से नीचे कच्चे में साइड पटरी पर चल रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रक सहित पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना जब मृतक के पिता रामकिशुन, मां रामबेटी, पत्नी शिवकांति सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन